काई पो चे के दस वर्ष पूरे! अभिषेक कपूर को आई सुशांत की याद, लिखा इमोशनल नोट - Daily Timess

काई पो चे के दस वर्ष पूरे! अभिषेक कपूर को आई सुशांत की याद, लिखा इमोशनल नोट

निर्देशक अभिषेक कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट साझा किया है और पुरानी तस्वीरें शेयर की हैं। दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की डेब्यू फिल्म काई पो चे की रिलीज को आज 10 वर्ष हो गए हैं। इस मौके पर फिल्म के निर्देशक अभिषेक कपूर ने सुशांत सिंह राजपूत को याद किया। उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। आपको बता दें कि 22 फरवरी 2013 को रिलीज हुई इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत के अलावा राजकुमार राव, अमित साध और अमृता पुरी अहम रोल में नजर आए। 

अभिषेक कपूर ने एक पोस्ट साझा कर लिखा है, जब कोई फिल्म एक दशक पूरा कर लेती है और लोगों के दिलों में जगह बना लेती है तो इसे क्लासिक कहा जाता है। मेरी किस्मत अच्छी रही कि मुझे तीन शानदार सितारों- सुशांत सिंह राजपूत,राजकुमार राव और अमित साध के साथ काम करने का मौका मिला। यह तीनों साथ में बिल्कुल डायनामाइट थे, जिन्हें मानव कौल सरीखे थेस्पियन का साथ मिला। यह धमाके की रेसिपी है।

अभिषेक कपूर ने आगे फिल्म की फीमेल लीड अमृता पुरी, क्रू और लेखक पुबाली चौधरी का शुक्रिया अदा किया। बता दें कि यह फिल्म चेतन भगत के नॉवल 3 मिस्टेक्स ऑफ माइ लाइफ का अडेप्टेशन थी। इसके साथ शेयर की गयी तस्वीरों में अभिषेक सुशांत, अमित और राजकुमार के साथ नजर आ रहे हैं। अभिषेक ने यह भी जिक्र किया कि इस फिल्म को पर्दे तक लाने में उन्हें चार साल लगे। तीन नए चेहरों के साथ काम करना बेहतरीन अनुभव रहा। इस फिल्म का बर्लिन फिल्म फेस्टिवल में प्रीमियर हुआ था और फिल्म को स्टैंडिंग ओवेशन मिला। अभिषेक इस फिल्म को समय से आगे की कहानी मानते हैं।

अभिषेक कपूर के इस पोस्ट पर यूजर्स के कमेंट्स आ रहे हैं। साथ ही फिल्मी सितारे भी रिएक्ट कर रहे हैं। तमाम लोग सुशांत सिंह राजपूत को याद कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ऐसा लगता है कि जैसे कल की ही बात है। एक अन्य यूजर ने लिखा, सुशांत के जीवन पर फिल्म कब बनाएंगे आप भईया। एक यूजर ने लिखा, रि-रिलीज कर दो प्लीज एक बार फिर से।

Share this post on :  


अक्षय बने राजू, श्याम के गेटअप में सुनील, धोती पकड़े नजर आए परेश रावल..फिल्म के सेट से फोटो वायरल

अवैध तरीके से हाथी दांत रखने के मामले में अभिनेता मोहनलाल को झटका, केरल हाई कोर्ट ने याचिका की खारिज


Related Posts