नागिन 3 की कहानी में अब तक सुमित्रा सहगल ही सबसे बड़ी दुश्मन है बेला की | यह बात सभी के सामने थी| जो नागमणि की सबसे बड़ी लालची है | लेकिन बीते एपिसोड इसकी कहानी में कुछ और ही दिखाया गया |
जब हमें मालूम चलता है | कि सुमित्रा सहगल तो एक मोहरा है | इसकी कहानी में असली बिग बॉस तो कोई और ही है | जो अपने सारे षड्यंत्र रच रही है | सारे खेल खेल रही है | और वह जो कोई भी है सुमित्रा सहगल से भी ज्यादा खतरनाक व खूंखार है | सुमित्रा सहगल का मकसद तो सिर्फ नागमणि को पाना और नाग लोक पर राज करना था |
लेकिन सुमित्रा सहगल की बॉस का मकसद और भी घिनौना है वह नागमणि को पाकर शेष वंश के इच्छाधारी नाग नागिन का नामो निशान मिटाना चाहती है | उनका अस्तित्व नागलोक से खत्म करना चाहती है | अब इतनी बड़ी दुश्मन है तो है कौन | यह तो सबसे बड़ा सवाल है | जिसके इरादे वह मकसद बहुत ही ज्यादा खूंखार है |
लेकिन हम आपको बता दें यह जो कोई भी दुश्मन है इसके मंसूबे नेक नहीं है | अब इस जानी दुश्मन को लेकर हमारे सामने दो नाम सामने आ रहे हैं | पहला नाम है पौलमी और दूसरा नाम है नागिन शिवांगी | पौलमी वही है जो नागिन 3 की कहानी में एनडी की रखैल थी | और पौलमी की मौत हमारे ऑडियंस की आंखों में खटक रही थी | क्योंकि पौलमी की मौत को साफ-साफ नहीं दिखाया गया है |
इसकी कहानी में |और दूसरा नाम है दोस्तों नागिन शिवांगी जो शिवन्या की बेटी है | जिसके साथ बहुत बड़ी नाइंसाफी और अन्याय हुई थी | जिसे प्यार करने की इतनी बड़ी सजा, सजा ए मौत मिली थी | और शिवांगी ने कहा था मेरा इंतकाम अभी अधूरा है और मैं वापस आऊंगी अपनी मौत का बदला लेने | अब यह देखना दिलचस्प होगा कि सुमित्रा के बॉस के रूप में किसका चेहरा सामने आता है |
यह तो कहानी के आने वाले एपिसोड में ही पता चलेगा | और आपके हिसाब से सुमित्रा की बॉस कौन हो सकती है जो सुमित्रा को अपने इशारों में नचा रही है | प्लीज हमें अपने कमेंट के जरिए जरूर बताएं |